नि:शुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण

नि:शुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण

कोसीकलां। दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोगी बनी कल्याण करोति संस्था द्वारा मंगलवार को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। जरूरत के उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वक्ताओं ने एक स्वर में इसे मानव सेवा का महायज्ञ बताते हुए कहा कि इस कार्य से दिव्यांगजनों का जीवन सरल बन सकेगा।

                नगर पालिका प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान दिल्ली एवं कल्याण करोति द्वारा दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ट्राइसाइकिल वितरित करने का कार्यक्रम रखा। स्व. लाला श्रीरामआर्य व राधा रमन अग्रवाल की स्मृति में 227 दिव्यांगों को जरूरत के हिसाब से ट्राइसाइकिल , क्रत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण वितरित किए गए। 123 ट्राईसाइकिल, 32 व्हीलचेयर, 53 जोडी बैसाखी, 17 वांकिंग स्टिक, 2 स्मार्टकेन, 3 केएफओ बांटे गए । कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज के स्नेहाषीश के साथ उपकरण पाकर  दिव्यांगजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि कल्याण करोति द्वारा यह मानव सेवा का महायज्ञ है। ऐसे कार्य संस्था को महान बनाती है। उन्होंने सभी लोगों को जरूरतमंदों के सहयोग के लिए भी प्रेरित किया।

                 कुश्ती संघ के कमल किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि दिव्यांगजनों के सहयोग की हमस ब की जिम्मेदारी बनती है। संस्था सर्वे भवंतु सुखिना के मंत्र को अपनाकर समान भाव से जरूरतमंदों के  लिए कार्य कर रही है। पंडित जगदीश शर्मा सुपानियां, धर्मवीर अग्रवाल, तरूण सेठ नरेंद्र कुमार चेयरमैन, बीपी रूहेला ने कहा कि समाजसेवा सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसे अपने अपने अनुसार निर्वहन करना चाहिए। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी एवं गोवर्धन रोड पर बन रहे मल्टी सुपरस्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में  वेदप्रकाश गायल, अतुल अग्रवाल, जगदीस प्रकाश अग्रवाल, हीरा लाल अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, आरएन भारद्वाज, ताराचंद शर्मा, मोहनश्याम गर्ग, रघुवर सिंह तोमर, गोपाल बंसल, विष्णु स्वरूप, शिवकांत सिंह, योगेश सौंखिया, राहुल जैन कांमियां, रामहरि जादौन, केहरी सिंह, मूलचंद गर्ग, निरूपम भार्गव, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , पवन, दिनेश सैनी, जेपी सैनी, अशोक गुप्ता, विजेंद्र सोनी, जेपी मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल ने किया