कल्याणं करोति द्वारा दिव्यांग भाईयों की हर संभव मदद

कल्याणं करोति द्वारा दिव्यांग भाईयों की हर संभव मदद
कल्याण करोति मथुरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सर्वहितम समिति के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर सिकरी आगरा में का आयोजित किया गया।
इस शिविर में 58 दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल, 22 दिव्यांगो को व्हीलचेयर, 13 दिव्यांगो को छड़ी, 20 जोड़ी बैशाखी एवं 2 स्मार्ट केन प्रदान की गईं।
श्री वीरेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी फतेहपुर सीकरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है आज यहां पर असहाय व पीड़ित जो चलने में असहाय हैं उनको चलने का सहारा दिया है जिससे उनके जीवन के लिए नया सारा भरेगा मैं उनको धन्यवाद देता हूं।
श्री गुड्डू चाहर ब्लाक प्रमुख फतेहपुर सीकरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भूखे को भोजन नंगे को वस्त्र रोगी को औषधि न दे उसका जीवन बेकार है हम सभी को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेनी चाहिए दोनों संस्थान सर्वे भवंतु सुखीना के सिद्धांत का पालन कर रहे हैं जो कि अनुकरणीय है।
इस आयोजन के अवसर पर संजय चौधरी सचिव मंडी समिति फतेहपुर सीकरी,कल्याणं करोति संस्था महासचिव श्री सुनील कुमार शर्मा, नेमीचंद गर्ग अध्यक्ष सर्व हितम समिति अजय गोयल, हिरदेश शर्मा, दामोदर लाल गर्ग , राकेश मित्तल, रवि जिंदल, डॉक्टर अमित मंगल, मनोज अग्रवाल , मदन गोयल, नवीन सिंघल, संजय गोयल, मुकेश सिंघल, डॉक्टर यूसी मिश्रा, दीपक सिंघल, नवीन मंगल, अमित खंडेलवाल, आदि विशिष्टजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।